महाराष्ट्र के वर्धा में दर्दनाक हादसा, BJP विधायक के बेटे समेत 7 मेडिकल छात्रों की मौत

By: Pinki Tue, 25 Jan 2022 09:40:23

महाराष्ट्र के वर्धा में दर्दनाक हादसा, BJP विधायक के बेटे समेत 7 मेडिकल छात्रों की मौत

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में सेलसुरा के पास एक पुल से कार गिर कई। इस हादसे में तिरोडा विधानसभा क्षेत्र के BJP विधायक विजय रहांगदाले के बेटे आविष्कार रहांगदाले समेत 7 मेडिकल छात्रों की मौत हो गई। हादसा सोमवार देर रात हुआ। जानकारी के मुताबिक सेल्सुरा शिवार से गुजरते समय छात्रों की गाड़ी के सामने जंगली जानवर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पुल को तोड़ते हुए खाई में गिर गई।

हादसा वर्धा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग तुलजापुर पर सेलसुरा शिवार में हुआ। गाड़ी में सवार सभी 7 छात्र सवांगी मेघे मेडिकल कॉलेज में पढ़ते थे। वे यवतमाल से सवांगी मेघे लौट रहे थे। एसपी प्रशांत होल्कर ने बताया कि हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ। म

हादसे में मरने वालों के नाम


- अविष्कार रहांगडाले (भाजपा विधायक का बेटा)

- नीरज चौहान

- नितीश सिंह

- विवेक नंदन

- प्रत्युष सिंह

- शुभम जायसवाल

- पवन शक्ति

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com